Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
HomeHindiनितिन नवीन की नई टीम को Kuldip Maity की बधाई, बोले- 2029...

नितिन नवीन की नई टीम को Kuldip Maity की बधाई, बोले- 2029 में फिर बनेगी मोदी सरकार

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है। नई टीम में व्यापक बदलाव करते हुए बड़ी संख्या में नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी के आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा की ओर से घोषित कुल 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे शामिल हैं। इनमें छह पदाधिकारी 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, जबकि 15 पदाधिकारी 40 से 49 वर्ष और 21 पदाधिकारी 50 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में हैं। नई टीम में अनुभव के साथ-साथ युवा नेतृत्व को भी प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी के अनुसार, नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े छह नेताओं को भी स्थान दिया गया है। इसे संगठन में सामाजिक और पीढ़ीगत संतुलन कायम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नितिन नवीन द्वारा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के दावेदार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती (Kuldip Maity) ने कोलकाता से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कुलदीप माइती ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई टीम में युवाओं, महिला नेतृत्व और अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह संतुलित टीम भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

माइती ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को नई टीम बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह युवा टीम निश्चित रूप से कमाल करेगी और 2029 में फिर से मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।”

उन्होंने विश्वास जताया कि नई राष्ट्रीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को देश के साथ-साथ बिहार के हर घर तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। उनके मुताबिक, युवा और अनुभवी नेताओं के समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

भाजपा की नई टीम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर नई उम्मीद जगी है।

कुलदीप माइती ने नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और राजनीतिक सफलता का आधार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के साथ जनता से जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular